सीरिया के युद्धक विमानों ने रक़्क़ह , हुम्स और दैरिज़्ज़ूर प्रांतों में दाइश के ठिकानों पर भीषण बमबारी की है।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया के युद्धक विमानों ने गुरुवार को पूर्वी दैरिज़्ज़ूर प्रांत के दो गांवों पर बमबारी की। हालिया दिनों में पूर्वी दैरिज़्ज़ूर के दो गांव अलमरइया और अलजफ़रा आतंकी गुट दाइश के ठिकानों में परिवर्तित हो गये हैं।
हुम्स प्रांत में भी सीरिया के युद्धक विमानों ने दाइश के गु्प्त ठिकानों पर बमबारी की जिसमें दाइश के कई ठिकाने तबाह हो गये। इस इमले में दसियों आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।
सीरिया की सेना के युद्धक विमानों ने इसी प्रकार रक़्क़ह प्रांत के दक्षिण और तबक़ा हवाई अड्डे पर दाइश के ठिकानों को निशाना बनाया। पिछले 48 घंटों में तबक़ा सैन्य हवाई अड्डे पर सेना का यह दूसरा हवाई हमला है। तबक़ा सैन्य हवाई अड्डे पर दाइश का नियंत्रण है।
सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बलों ने इसी प्रकार पूर्वी दमिश्क़ में ज़मीर क्षेत्र पर हमला किया जिसमें दसियों आतंकी मारे गये और घायल हुए हैं।